सक्ति-अग्र बायोडाटा सेंटर समता कॉलोनी रायपुर तथा श्री राम मंदिर के तत्वाधान में चार दिवसीय 26 -27 -28 -29 जनवरी तोतले बच्चों के (21वें )निशुल्क शिविर का समापन श्री राम मंदिर प्रांगण में किया गया,शिविर में 26 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ 4 बच्चे नहीं आए, 22 बच्चों ने शिविर में भाग लिया जिसमें 19 बच्चों को शब्दों के शुद्धीकरण का 100% लाभ मिला 3 बच्चों को शब्दों के शुद्धीकरण का 80% लाभ मिला। ट्यूटर सतनारायण मित्तल ने बच्चों के अभिभावकों को 30-35 दिन घर पर प्रैक्टिस करवाने की सलाह दी तथा आवाज ठीक करने के तौर तरीके भी बताए,समापन समारोह में धर्म जागरण के अखिल भारतीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, श्री राम मंदिर के (प्रधान पुजारी जी ) हनुमंत जी अग्र बायोडाटा सेंटर के अध्यक्ष श्याम गोयल, सदस्य नारायण प्रसाद अशोक कुमार, कमर लाल, सुरेश मित्तल, चिमन लाल उपस्थित थे,मंच पर बच्चो ने अपनी सुधरी हुई आवाज का बेहतरीन प्रदर्शन किया कई अभिभावकों ने अपने अनुभव बताएं और कहा हमें आशा से बहुत ज्यादा फायदा हुआ है सभी अभिभावक बहुत खुश दिखाई दे रहे थे

राजेंद्र प्रसाद ने अपने वक्तव्य में बताया संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है बिना संस्कृत बच्चों में तोतलापन आना स्वाभाविक है तोतले पन का इलाज एलोपैथिक होम्योपैथिक आयुर्वेदिक किसी के पास नहीं है लेकिन गीता, रामायण, हनुमान चालीसा, संस्कृत के श्लोक पढ़ने से तोतलापन आ ही नहीं सकता तोतले पन के कारण बच्चों में हीन भावना आती है साथ में मां बाप मैं भी टेंशन पैदा होती है।श्री राम मंदिर के (मुख्य पुजारी) हनुमंत जी ने अपने वक्तव्य में कहा भारत विभिन्न भाषाओं का देश है प्रत्येक 5 मील पर पानी बदलता है प्रत्येक 10 मील पर वाणी बदलती है इसलिए तोतले पन का कोई इलाज नहीं लेकिन सत्यनारायण मित्तल गॉड गिफ्ट के द्वारा तोतले बच्चों का इलाज मात्र 3 दिन में कर देते हैं भगवान सभी बच्चों पर दया करें इनकी आवाज को बुलंद करे,आदर्श कुमार तिवारी ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा मैं मेरे बेटे आंजनेय को स्पीच थेरेपी केंद्र में लेकर गया था वहां हजारों रुपए महीने का पैकेज तथा 8 महीने तक प्रैक्टिस करवाने की सलाह दी मैं दो-तीन दिन मेरे बेटे आंजनेय को लेकर भी गया था लेकिन मुझे कुछ भी फर्क महसूस नहीं हुआ बेटे की उम्र बढ़ने लगी जो आज 11 वर्ष का है मेरेदिमाग में माइनस पॉइंट ने घर बना लिया मैं हतोत्साहित हो चुका था 26 जनवरी को मैं श्री राम मंदिर में दर्शन करने आया था यहां तोतले बच्चों का निशुल्क शिविर का बैनर देख मेरे मन में आशा जगी कि शायद भगवान ने मेरी निराशा को आशा में बदलने का यह बैनर भेजा है मैं अपने बेटे आंजनेय 11 वर्ष को लेकर आया 3 दिन शिविर में श्री सत्यनारायण मित्तल ने मेरे बेटे आंजनेय की प्रैक्टिस करवाई मेरा बेटा 100% ठीक हो चुका है मुझे यह आभास बैनर देखकर हो गया था कि जो निशुल्क सेवा कार्य है उसमें बहुत बड़ी ताकत होती है मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं

तत्पश्चात अग्र बायोडाटा सेंटर समता कॉलोनी रायपुर की तरफ से बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए गए बच्चों को गिफ्ट राजेंद्र प्रसाद,राम मंदिर के मुख्य पुजारी,अग्र बायोडाटा सेंटर के अध्यक्ष श्याम गोयल के हाथों प्रदान किए गए,तत्पश्चात अगर बायोडाटा सेंटर के अध्यक्ष श्याम गोयल, सदस्य नारायण प्रसाद, चिमन लाल अवरवाल ने श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी जी हनुमंत जी का शाल, श्रीफल ,और माला पहनाकर सम्मान किया मंच का संचालन ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल ने किया सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों को जलपान के लिए आमंत्रित करते हुए शिविर का समापन किया गया