दिल्ली BJP ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट, सुरक्षा कड़ी, जांच एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली | राजधानी में दिल्ली स्टेट बीजेपी कार्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जानकारी खूफिया सूत्रों अनुसार के आतंकवादी संगठन डी.डी.यू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

जांच एजेंसियां सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए तैयार हैं। संभावित हमले के तरीकों में कार बम, आईईडी प्लांट, शूटआउट और सुसाइड बॉम्बर शामिल हो सकते हैं।

राज्य भर में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, और पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।

इस अलर्ट के चलते इलाके में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *