प्रेस क्लब चाम्पा द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न से सम्मानित हुई नीरा साहू
सक्ती-प्रेस क्लब चाम्पा एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छ.ग. के द्वारा 09/10/2022 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न सम्मान समाहरोह 2022 का आयोजन डी.बी.तनिष्का सिवनी मोड़ चाम्पा में किया गया,जिसके मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा,विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष, जय थवाईत नगर पंचायत अध्यक्ष, चंद्रशिला जायसवाल तहसीलदार चाम्पा ,प्रदीप नामवेद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चाम्पा, कुमुदिनी बाघ द्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के साथ अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में शा.प्रा.शाला स्टेशन भांठा की शिक्षिका नीरा साहू को छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न 2022 प्रस्ति पत्र- मोमेंटो से सम्मनित किया गया।