टीबी मुक्त भारत अभियान: चित्रकला के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गौरेला विकासखंड स्थित मिशन स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘टीबी मुक्त भारत’ विषय पर आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी की रोकथाम, समय पर जांच तथा पूर्ण उपचार के महत्व को समझाना था। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से टीबी से बचाव और स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रभावी संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच कराने और उपचार को बीच में न छोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *