एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते चर्चा का विषय बनाती रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हर-भरे वातावरण के बीच खड़े होकर पोज देती हुई दिख रही हैं।
इस तस्वीर को तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस ने एनिमल प्रिंट के वन-पीस स्विमसूट पहना हुआ है और साथ में उन्होंने व्हाइट कलर का केप कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक को और भी अकर्षित बना रहा है। तारा सुतारिया के इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, फोटो पर उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आधार जैन ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वो रेड कलर की सा़ड़ी में पोज देते हुए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, आपके लिए फायर।