अंबानी परिवार की पार्टी में 500 के नोटों से सजी स्वीट डिश की गई सर्व, चांदी की थाली में परोसा खाना

हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए स्टार स्टडेड मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दो दिनों तक बड़े-बड़े सितारों को शामिल होते देखा गया। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब इस इवेंट खाने पीने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान मेहमानों को चांदी की थाली में भोजन परोसा गया। इतना ही नहीं स्वीट डिश नोटों की गड्डी के साथ प्लेट में सजाई गई। अंबानी परिवार की पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ स्वीट डिश सर्व की गई।

500 के नोटों के साथ सर्व की डिश

पार्टी से स्वीट डिश की तस्वीर सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं कि क्या सच में ऐसा है। क्या सच में अंबानी परिवार ने खाने की चीजों के साथ नोट लगवाए थे? हम आपको इस बात की सच्चाई बताते हैं। ये तस्वीरें बिल्कुल असली हैं। इस शानदार फंक्शन में मेहमानों के लिए स्वीट डिश तैयार की गई थी, जिसमें से एक में 500 के नोट रखे गए थे। इस फोटो को जर्मन लार्किन ने शेयर किया। ये फोटो जरूर असली है, लेकिन नोट नकली हैं। अंबानी परिवार के ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है।

jagran

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *