कोहरे से सरगुजा का मौसम हुआ सुहाना

रायपुर। उत्तर भारत से आने वाली ठंड हवाओं के चलते देशभर में तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सरगुजा इलाके में घना कोहरा देखने को मिला। ठंड के बाद कोहरे से सरगुजा का मौसम सुहाना हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला है। कोहरे के विजिबलिटी बेहद कम हो गया है। कोहरे के ढके होने के कारण शहर का नजारा भी हिल स्टेशन जैसा हो गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *