पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 97 पुलिस अधिकारी/जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम पुलिस के राजपत्रित अधिकारी से लेकर जिले के अलग-अलग थाना/चौकी/ कार्यालय में पदस्थ अधिकारी जवानों के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अनुशासित होकर दिये गये दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया गया है। जिसके फल स्वरुप पुलिस कप्तान के द्वारा उन सभी अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक-14.09.2022 को सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी प्रदान करते हुये कहा गया कि आज जिनका सम्मान किया जा रहा है, उनके कार्यों को देख भविष्य में आप सभी और बेहतर कार्य करने का प्रयास करें, जिससे पुलिस और आम जनों के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो तथा अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता अंकुश लगाकर जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके कहते हुये उज्जवल भविष्य के लिये सभी को शुभकामनाएं दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी जिसमें थाना क्षेत्र के शिकायतकर्ता ना के बराबर संख्या में वरिष्ठ कार्यालय में रूबरू होकर शिकायत दिये, जिसमें निरीक्षक उनेश देशमुख थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल, तथा निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी पंडरिया। शिकायत निकाल में उत्कृष्ट कार्य हेतु निरीक्षक झुमुक लाल शांडिल्य थाना प्रभारी पांडातराई। मर्ग निकाल में उत्कृष्ट कार्य हेतु निरीक्षक आर.एस. राजपूत थाना प्रभारी पिपरिया। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने उत्कृष्ट कार्य हेतु निरीक्षक उमाशंकर राठौड़ थाना प्रभारी रेंगाखार। सबसे अधिक सीसीटीएनएस कार्य संचालित करने वाले कर्मचारी आरक्षक 442 प्रभाकर बंछोर थाना पंडरिया, आरक्षक 745 सुनील चंद्रवंशी थाना कवर्धा, महिला आरक्षक 63 अनीता सैयाम थाना कवर्धा। लाइसेंस निलंबन कार्यवाही में उत्कृष्ट कार्य हेतु आरक्षक 383 रामचंद्र चंद्रवंशी थाना पांडातराई। क्षतिपूर्ति प्रकरण तैयार करने में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रधान आरक्षक 333 मनीष सोनी थाना सहसपुर लोहारा, आरक्षक 485 कल्याण सिंह गेंण्ड्रे थाना कुंण्डा। गुम मोबाइल वापसी एवं ऑनलाइन चाकू खरीदी मामले को सुलझाने में प्रधान आरक्षक 381 शमशेर अली साइबर सेल, आरक्षक 773 आकाश राजपूत साइबर सेल, आरक्षक 813 मनीष कुमार साइबर सेल। पुलिस मितान कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक उप.निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी साइबर सेल, आरक्षक 469 शिवम मंडावी साइबर सेल, आरक्षक 968 थानेश्वर पटेल साइबर सेल। अभिव्यक्ति ऐप के बेहतर प्रचार-प्रसार हेतु आरक्षक 475 महेश ध्रुव पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र चंद्रवंशी रक्षित केंद्र। डायल 112 में सराहनीय कार्य करने के फल स्वरुप आरक्षक 612 रामनाथ साहू थाना कवर्धा, आरक्षक 899 सुरेंद्र साहू थाना कवर्धा, आरक्षक 706 चंद्रकांत वर्मा थाना चिल्फी। ग्रामीण खेल समिति के कार्य में आरक्षक 405 धनाराम सिन्हा जिला विशेष शाखा, आरक्षक 593 कृपा राम मेरा जिला विशेष शाखा। फोर्स अकैडमी के सफल संचालन हेतु प्रधान आरक्षक 276 वसीम रजा थाना अजाक, आरक्षक 113 दशरथ साहू थाना कुकदूर। महिला सेल में शांति कक्ष की स्थापना हेतु उपनिरीक्षक सांता लाकड़ा चौकी प्रभारी चारभाठा, महिला सेल में उत्कृष्ट काउंसलिंग कार्य हेतु महिला आरक्षक 184 थालेश्वरी निषाद महिला सेल। वीआईपी विजिट के दौरान औचक व्यवस्था व्यवस्था बनाने वेरीकेट व्यवस्था बनाने हेतु सैनिक 80 अनिल पांडे थाना अजाक। बेहतर सूचना संकलन प्रधान आरक्षक 421 रेखुराम ध्रुव जिला विशेष शाखा। ब्लाइंड चोरी को सुलझाने में पंकज पटेल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया, प्रधान आरक्षक 337 राजेश्वर कोसरिया थाना भोरमदेव, प्रधान आरक्षक 170 बालक दास टंडन चौकी चारभाठा, आरक्षक 811 विजय शर्मा थाना पांडातराई, आरक्षक 239 ईश्वर चंद्रवंशी थाना पांडातराई, आरक्षक 650 पूरनदास थाना पांडातराई, आरक्षक 494 गज्जू सिंह थाना पांडातराई, आरक्षक 748 जेठुराम साहू रक्षित केंद्र कवर्धा, आरक्षक 769 अभिषेक शर्मा थाना पंडरिया, आरक्षक 103 मारतंग चंद्रवंशी थाना पंडरिया, सी.आई.डी. शिकायत निकाल कार्य में स्टेनो युवराज आसटकर। यातायात में अच्छे कार्य हेतु आरक्षक 665 कोमल ध्रुव। जनदर्शन शिकायत निकाल हेतु थाना प्रभारी पंडरिया दुर्गेश रावटे। ग्रामीण क्षेत्र में हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम हेतु थाना प्रभारी तरेगांव जंगल युवराज साहू। विभिन्न कार्यक्रम में अच्छी व्यवस्था बनाने हेतु रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह रक्षित केंद्र कवर्धा, प्रधान आरक्षक 67 राजेश धुर्वे रक्षित केंद्र कवर्धा, आरक्षक 556 दिनेश टंडन, आरक्षक 404 रामलोचन पटेल, आरक्षक 219 जोहित पटेल रक्षित केंद्र कबीरधाम। गश्त के दौरान अच्छे कार्य करने वाले आरक्षक 531 अगेश मेरावी चौकी पोड़ी, आरक्षक 383 रामचंद्र चंद्रवंशी थाना पांडातराई।पांडातराई थाना क्षेत्र में समाज से बहिष्कृत परिवार के मुख्य व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर नेक कार्य करने हेतु थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक झुमुक लाल शांडिल्य, सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल धुर्वे, आरक्षक 687 अमित शर्मा थाना पांडातराई। बेहतर सूचना संकलन कार्य हेतु सहायक उप.निरीक्षक सफिक कुरैशी डी.एस.बी. शाखा। पुलिस आयोजनों में उत्कृष्ट मंच संचालन हेतु उप निरीक्षक पूजा चौबे। आम जनता से बेहतर व्यवहार एवं शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी कुंण्डा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस उप. महानिरीक्षक राजनांदगाँव श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा ग्राम खेल समिति के गठन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय कार्य करने वाले कबीरधाम पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी/कार्यालय में कार्यरत प्रभारी/कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुये उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसे पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उक्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान किया गया। जिसमें 01  मनीष ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कवर्धा। 02 मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कवर्धा। 03  जगदीश उईके, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला। 04  पंकज कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया। 05  कौशल किशोर वासनिक, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कवर्धा। 06 संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक कवर्धा, 07  महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक कबीरधाम,08 निरीक्षक आनंद शुक्ला, थाना प्रभारी कुंण्डा,09 निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, थाना प्रभारी बोड़ला, 10 निरीक्षक एम.बी. पटेल, यातायात शाखा प्रभारी कवर्धा,11 निरीक्षक दुर्गेश रावटे, थाना प्रभारी पंडरिया, 12 निरीक्षक रविन्द्र मंडावी, थाना प्रभारी भोरमदेव, 13 निरीक्षक उमाशंकर राठौर, थाना प्रभारी रेंगाखार, 14 निरीक्षक विकास बघेल, थाना प्रभारी चिल्फी, 15 निरीक्षक सुनील खेस, थाना प्रभारी झलमला,16 निरीक्षक उमेश देशमुख, थाना प्रभारी स.लोहारा, 17 निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी कुकदूर, 18 उप निरीक्षक युवराज साहू थाना प्रभारी तरेगांव, 19 उप निरीक्षक (अ) पूजा चौबे, प्रभारी कंटिजेंसी शाखा, 20 उप निरीक्षक (अ) युवराज आसटकर, प्रभारी स्टेनो शाखा, 21. सहायक उप निरीक्षक ईजराइल खान, यातायात शाखा कवर्धा, 22. प्रधान आरक्षक 248 रामाधार यादव, प्रभारी पुलिस बैंक, 23. प्रधान आरक्षक 411 महेन्द्र चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 24. प्रधान आरक्षक 276 वसीम रजा कुरैशी, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 25. प्रधान आरक्षक 119 राजेश गौतम, यातायात शाखा कवर्धा, 26 प्रधान आरक्षक 407 राजेश ठाकुर, जिला विशेष शाखा कवर्धा 27. प्रधान आरक्षक 67 राजेश धुर्वे, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 28 प्रधान आरक्षक 804 महेन्द्र तंबोली, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 29. आरक्षक 405 घनाराम सिन्हा, जिला विशेष शाखा कवर्धा, 30. आरक्षक 113 दशरथ साहू, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 31 आरक्षक 623 संजय सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 32. आरक्षक 605 सुरेन्द्र सहारे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 33. आरक्षक 493 कृपाराम मेरावी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 34. आरक्षक नेवन्त मिश्रा, डी.सी.आर.बी. शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 35. महिला आरक्षक 610 प्रीति राकेश, डीसीआरबी शाखा, 36. आरक्षक 871 बुधेश्वर सिंह सेंगर, जिला विशेष शाखा कवर्धा, 37. आरक्षक 404 रामलोचन पटेल, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 38. आरक्षक 565 दिनेश कुमार टंडन, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 39. आरक्षक 219 जोहित राम पटेल, रक्षितकेन्द्र कवर्धा, 40. सैनिक 80 अनिल पाण्डेय, थाना कवर्धा। इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *