किरंदुल-किरंदुल स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेनार क्रमांक 02 में दिनांक 09 मई से समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं।जिसमें संकुल के सभी शालाओं के बच्चों के साथ साथ अन्य बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। समर कैम्प में बच्चों को योगा,रंगोली, मेहंदी, हस्त कला, पोस्टर बनाना,ग्रीटिंग कार्ड, चित्रकारी, क्राफ्ट वर्क, काजबटन,संगीत,नृत्य,खेलकूद, लूडो, सांप सीढ़ी,कैरम,शतंरज, तिरिपसा,रस्सीकूद,रस्सी खींच,बैडमिंटन,पिट्टूल, भौरा,कुर्सी दौड़,पहेलियां आदि पारम्परिक खेलों को खेला एवं सिखाया जा रहा हैं।एवं आज योग शिक्षक द्वारा बच्चों को सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, प्राणायाम एवं योग के अभ्यास कराया गया। इस दौरान संकुल प्राचार्य उमा ठाकुर, संकुल समन्वयक शंकर चौधरी,शाला प्राचार्य आभा चौहान एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
