विद्यालय के शिक्षक छवि राठौर के सकारात्मक प्रयासों से संभव हो सका यह आयोजन
सक्ति- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा में 30 अप्रैल को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा पूर्व जांच परीक्षा का आयोजन किया गया संस्था के व्याख्याता छबि राठौर के कुशल नेतृत्व एवं सार्थक पहल से उनकी दूरवर्ती सोच से कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत बच्चो को तीन महीने तक दो- दो घंटे ऑनलाइन नवोदय परीक्षा की तैयारी करवाया गया है, जिसके लिए अब तक हर सप्ताह 6 जाँच परीक्षा निःशुल्क लिया जा चुका है, प्राचार्य पी गबेल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान को निःशुल्क शिक्षा कक्षा 12 वी तक प्रदान किया जाता है । ऐसे ही प्रयास से सक्ति क्षेत्र में अध्ययनरत अनिमेष साहू, दिव्यांश बघेल ,अभिनव अनंत जैसे अनेक विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल के लिये क्वालीफाई भी किया है. परीक्षा प्रश्न पत्र हमारे अनुभवी शिक्षक गुना राम चंदेल एवं साथी शिक्षकों(लक्ष्य नवोदय टीम )के द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों में तैयार की जाती है
पिछले तीन महीनों से आयोजित पाक्षिक एवं साप्ताहिक जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश जांच परीक्षा 2022 में जांजगीर चाम्पा एवं सक्ति जिले से 308 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कर एवं परीक्षा देकर अपनी क्षमता का स्वयं आंकलन किया,यह परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के मुख्य परीक्षा 2022 का भय एवं वहाँ होने वाली त्रुटि एवं झिझक को दूर करने के लिए आयोजित किया गया । ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में मानसिक अभियोग्यता,गणित ,एवं भाषा परीक्षण के प्रश्नो को उसी पैटर्न में हल कर मुख्य परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके। अंतिम जांच परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी दिव्यांश बघेल , खुशबु राठौर ,अनुष्का पटेल ,चेस्टा पटेल , देवांशु वैभव ,ज्ञानम देवगन ,पराग सिंग ,रुद्र चौहान,आदर्श साहू ,जागृति ,अनिमेष साहू ,दिवाकर गबेल , अभिनव अनंत,ऐष्वर्या गबेल प्राप्त किया । जांच परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले परिक्षार्थियों को संस्था के प्राचार्य पी गबेल मेडम जी के द्वारा इनाम वितरीत किया गया जिसको लेकर परीक्षार्थियों में बहुत उत्साह देखा गया

इस जांच परीक्षा में परीक्षार्थीयों का पंजीयन का कार्य आशा राठौर, नर्मदा पटेल ,रत्ना अनंत ने किया। रोल नंबर आवंटन एवं बैठक ब्यवस्था मनोज चौहान सर, संतोष अनंत,दीनूकांत शुक्ला के द्वारा पर्यवेक्षक कार्य विनय पटेल ,विजय चौहान , चुम्बक लाल श्रीवास ,सुरेश कुमार यादव ,रमेश साहू ,देव कुमार और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का नियम एवं होने वाली त्रुटीयो के बारे में एवं ओएमआर शीट में रोल नंबर लिखने का अभ्यास एवं जाँच परीक्षा का आयोजन एवं संचालन बखूबी ढंग से व्याख्याता छबि राठौर के द्वारा किया गया, गबेल मेडम जी ने इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने वाले व्याख्याता छबि राठौर को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी