सुभाष घई ने सलमान संग काटा बर्थडे केक

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) हिंदी सिनेमा के वो जादूगर हैं, जिन्होंने अपना जादू निर्देशन, निर्माण, स्क्रीनराइटर और अभिनय चारों क्षेत्र में दिखाया है। आज यानी 24 जनवरी को वह अपना सुभाष घई 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात उन्होंने अपने घर पर शानदार पार्टी की, जिसमे कई फिल्मी सितारें पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड के भाई जान भी शामिल हुए थे।

इस बर्थडे पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिसमें से एक वीडियो सुभाष घई के केक कटिंग का है जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में सुभाष घई ने सलमान खान के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा और उन्हें खिलाया भी। पहले तो सलमान ने केक खाने का नाटक किया और फिर दूसरी बार में उन्होंने केक खाया। इस वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो पर यूजर खूब कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- सलमान खान ने भी टेबल क्लोथ से ही हाथ पोछा। इसे के साथ कई यूजर ने सुभाष को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *