शासकीय अरविंद महाविद्यालय में ’25 वर्षों का सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरे कला के रंग

किरंदुल | जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में शासकीय अरविंद महाविद्यालय, किरंदुल में मंगलवार को ’25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान’ के विशेष प्रसंग पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां बनाईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. हिरकने द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की कला और उनके उत्साह की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

प्रतियोगिता में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

  • प्रथम स्थान: संयुक्त रूप से बबली कश्यप एवं अनिता कर्मा (एम.एस.सी.)

  • द्वितीय स्थान: मेघा मेश्राम (बी.कॉम.)

  • तृतीय स्थान: संयुक्त रूप से दिशा मेश्राम एवं नैना डे

  • चतुर्थ स्थान: संयुक्त रूप से तनुजा, मुस्कान और कंचन

सफलता में इनकी रही अहम भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी एस. राजनुरेटी (सहायक प्राध्यापक) और मीडिया प्रभारी पी. जितेन्द्र (अतिथि क्रीड़ा अधिकारी) ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, प्रतियोगिता में निष्पक्ष निर्णय की जिम्मेदारी श्रीमती प्रियंका नाग (सहायक प्राध्यापक), सुश्री निकिता यादव, सुश्री सीमा डनसेना और डॉ. इंदिरा बारले ने निर्णायक के रूप में निभाई।

’25 वर्षों के सेवा संकल्प’ को समर्पित यह रंगोली प्रतियोगिता बेहद उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, प्राध्यापकगण और कर्मचारी उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते नजर आए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *