मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 596 अंक की बढ़त के साथ 76,288.65 अंक पर खुला। इसके बाद बाजार में खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स लगातार ऊपर चढ़ता गया। दोपहर के कारोबार में यह 984 अंक की छलांग लगाकर 76,676.58 अंक तक पहुंच गया।
खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 817.36 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,510.14 अंक पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी में भी तेजी
दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी-50 सूचकांक भी 141 अंक की बढ़त के साथ खुला। खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 224.20 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।
निवेशकों में दिखा सकारात्मक रुख
मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी से निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीद-बिक्री पर निर्भर करेगी।