खेलो इंडिया सेंटर में देशभक्ति का जोश, खिलाड़ियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बिलासपुर । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सेंटर के खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले खिलाड़ियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।

युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने का प्रयास

आयोजन के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जागृत करना रहा। आयोजन के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *