विधानसभा अध्यक्ष महंत ने अपने कार्यकर्ता उगेंद्र अग्रवाल पप्पू का जाना हाल-चाल

रायपुर के आशादीप हॉस्पिटल में चल रहा है उगेंद्र पप्पू का उपचार,विगत दिनों मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुए थे उगेंद्र

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर अनिल वर्मा से करी फोन पर चर्चा

सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कार्यकर्ता एवं कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री के शक्ति आगमन के दौरान कार्यक्रम से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तथा उनके कंधे पर एवं हाथ पर गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर किया गया था, जहां आशादीप हॉस्पिटल राजेंद्र नगर रायपुर में उगेंद्र पप्पू का उपचार चल रहा है,एवं उनके साथ शक्ति के युवा कांग्रेस नेता संजय राठौर भी सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपना उपचार करवा रहे हैं, तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रायपुर के आशादीप हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा से फोन पर चर्चा करते हुए उगेंद्र अग्रवाल पप्पू के स्वास्थय हालचाल जाना तथा इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष महंत ने अपने कार्यकर्ताओं को यथोचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा उनकी चिकित्सा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने की भी बात कही,तथा विधानसभा अध्यक्ष ने डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा से कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र के हमारे कार्यकर्ताओं को एक बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इस बात का भी ध्यान रखें, उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत उगेंद्र अग्रवाल पप्पू के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सूचना मिलते ही उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें हिम्मत बंधाई थी, तथा महंत ने कहा था कि आपने मुख्यमंत्री जी के आगमन के दौरान उनकी तैयारियों को लेकर काफी परिश्रम किया है, एवं आप शीघ्र ही स्वस्थ हो ऐसा हम सभी कामना करते हैं, तथा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उपचार के दौरान की गई इस पहल पर भी उनके कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है तथा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष जी निरंतर सुख- दुख में सभी के सहभागी बनते हुए अपना योगदान देते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *