बेटे की चिंता: राहुल की मां की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में हो रही है तकलीफ

जांजगीर-चाम्पा। एक ओर जहां राहुल बोरवेल के गड्ढे में बेहाल हो रहा है, वहीं उसकी मां गीता साहू की भी हालत अब खराब होने लगी है। अपने बच्चे की चिंता में मां की तबियत बिगड़ चुकी है। रो- रोकर उसका बुरा हाल है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है, साथ ही वह कमजोर भी हो गई है। घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है, कमजोरी के कारण वह बात भी नहीं कर पा रही है। उधर राहुल के पिता लाला यादव बार -बार जाकर उसे बेटे के सलामत होने की जानकारी दे रहे हैं। लाला साहू द्वारा शासन -प्रशासन के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आभार जताया जा रहा है, साथ ही सभी के सहयोग की भी वे प्रशंसा कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *