सोनीपत | निकाय चुनावों की मतगणना के बीच सोनीपत नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन की शानदार जीत ने खेमे में जश्न की लहर दौड़ा दी। सुबह से चल रही गिनती के दौरान समर्थकों की धड़कनें तेज थीं, लेकिन जैसे ही अंतिम आंकड़े आए, पार्टी कार्यालय के बाहर ढोल की थाप, नारेबाजी और मिठाइयों का वितरण के साथ जश्न का माहौल बन गया।
राजीव जैन ने 23,247 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, जो निकाय चुनावों में भाजपा की पहली बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस जीत को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने पूरे शहर में जश्न मनाया और राजीव जैन को जीत पर बधाइयां दीं, जिससे सोनीपत में चुनावी माहौल उत्सव में बदल गया।