कर्नाटक पहुंची सोनिया गांधी

कर्नाटक। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में शामिल होने सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंची है. जानकारी के मुताबिक वे 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 7 अक्टूबर को इस यात्रा में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी पहली बार इस यात्रा में भाग लेंगी, क्योंकि जब यह यात्रा शुरू हुई थी उस दौरान वह मेडिकल जांच के लिए विदेश गई थीं।

बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 26वें दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मैसूर से की गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *