सोनाली बेंद्रे ने कैंसर को मात देने पर खुद को बताया खुशकिस्मत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से ठीक होने के बाद हाल ही में काम पर वापसी की है और डांस रिएलटी शो ‘डीआईडी ​​लिटिल मास्टर’ (DID Li’l Masters) में बतौर जज नजर आ रही हैं। कैंसर से जंग को लेकर एक्ट्रेस ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बात की और इस जानलेवा बिमारी से ठीक होकर घर वापसी करने पर खुद को खुशकिस्मत बताया।

साल 2018 में सोनाली बेंद्रे को पता चला था कि उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर है। जिसके इलाज के लिए वह विदेश चली गई थीं। ठीक होने के बाद वह इंडिया वापस लौट आई थीं लेकिन फिटनेस और हेल्थ के कारण काम से दूरी बनाकर रखी थी। अपनी बिमारी को लेकर पिंकविला से बात करते हुए, सोनाली ने कहा, “मैं बस आभारी हूं कि मैं वापस आ गई हूं, आभारी हूं कि मैं अपने बच्चे को बड़ा होते देख पा रही हूं, और आभारी हूं कि मैं यहां अपने माता-पिता के लिए हूं, बस उन सभी चीजों के लिए। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। और हां, न केवल वापस, बल्कि एक तरह से ऐसी वापसी जहां मैं सेट पर जाकर 12 से 18 घंटे काम करने के लिए स्वस्थ हूं। वापस आने का कोई अन्य तरीका इतना बेकार और इतना मजेदार नहीं होगा।”

आपको बता दें कि मेटास्टेटिक कैंसर उसे कहते हैं जब कैंसर सेल्स अपने प्राइमरी स्पॉट से अलग हो जाती हैं और लिम्फ सिस्टम या ब्लड के जरिए अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। कैंसर सेल्स शरीर के अन्य हिस्सों में ट्यूमर बनाती हैं, जिन्हें मेटास्टेटिक ट्यूमर के रूप में जाना जाता है।

काम पर वापसी को लेकर एक्ट्रेस को उनके पति फिल्म निर्माता गोल्डी बहल ने भी पूरी तरह सपोर्ट किया जिसे लेकर सोनाली ने कहा, “वह मुझसे बहुत पहले से ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। उनका कहना था कि, ‘तुम ठीक हो, तुम्हारा दिमाग इतना तेज है, काम पर वापस जाओ। वह मुझसे कह रहे हैं कि’तुम्हें काम पर वापस जाना चाहिए। ”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *