सोहा अली खान ने अपनी फॅमिली संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, फोटोज हुए वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया ने पटौदी पैलेस में शर्मिला टैगोर के साथ क्रिसमस मनाया। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के पर्व की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में सोहा अली खान, कुणाल और इनाया ने मैचिंग क्रिसमस थीम वाली ड्रेस पहने हुए नज़र आ रहे है। सभी ने क्रिसमस ट्री के साथ पोज भी देते हुए दिखाई दे रहे है।
इनमें से एक फोटो में सोहा, कुणाल और इनाया के साथ शर्मिला टैगोर भी नज़र आ रहे है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, हम आपको क्रिसमस की बधाई दे चुके है। इसके साथ ही सोहा ने इन फोटोज में पति कुणाल खेमू को भी टैग कर दिया है।पहली फोटोज में सोहा अली खान, उनके पति कुणाल और बेटी इनाया क्रिसमस की खुशी सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रही है। दूसरी फोटोज में शर्मिला टैगोर सोहा, कुणाल और इनाया के साथ खुशी मनाते हुए नज़र आ रही है। इन तस्वीरों को अब तक 21 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।
गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर दो वर्ष से पटौदी पैलेस में हैं। सोहा और इनाया हमेशा ही इस दौरान उनसे मिलने जाते हैं, बीते माह शर्मिला ने करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बच्चों  तैमूर और जेह के साथ वक़्त बिता चुके है। वहीं, कुणाल खेमू ने भी इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की फोटोज को साझा किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *