अग्रवाल परिवार ने किया अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग का आभार व्यक्त-
सक्ति-कहते हैं कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच विगत लगभग 4 दशकों से निरंतर जनहित एवं सेवा के क्षेत्र में देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थापित अपनी सैकड़ों शाखाओं के माध्यम से कार्य कर रहा है, तथा इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के खरसिया शहर की कर्मठ समाज सेविका तथा जन सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहकर भूमिका निभाने वाली श्रीमती अर्चना गर्ग के कार्यों को लेकर भी लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते, 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अग्रवाल परिवार के राहुल ने उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ शहर के एक बड़े चिकित्सालय में उनके परिजनों के लिवर ट्रांसप्लांट संबंधी ऑपरेशन में रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी दी, जिस पर राहुल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया के माध्यम से सभी व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पर भी लोगों से सहयोग करने आग्रह किया गया, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गर्ग को जब इसकी जानकारी लगी तब उन्होंने तत्काल उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं आसपास की मंच शाखाओं को तत्काल जानकारी देकर उन्हें सहयोग करने का आग्रह किया, जिस पर सूचना मिलते ही मंच के ऊर्जावान सदस्य जरूरतमंद परिवार द्वारा दिए गए संपर्क नंबर पर चर्चा कर उनके स्थान पर पहुंचे, जरूरतमंद परिवार ने भी अर्चना गर्ग एवं युवा मंच के साथियों को जहां साधुवाद दिया है तो वही अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं बिलासपुर निवासी तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने भी इसकी सूचना मिलते ही तत्काल विकलांग चेतना परिषद के लखनऊ में निवास करने वाले डॉक्टर जी एल अरोरा एवं वहां के पूर्व सांसद से भी फोन पर चर्चा कर जरूरतमंद परिवार को सहयोग करने का सकारात्मक प्रयास किया, इसके साथ ही अन्य सहयोगी लोगों ने भी अपने-अपने स्तर पर रक्त उपलब्ध करवाने हेतु सकारात्मक पहल की