बरसात में आकर्षण का केंद्र बना सियादेवी वाटरफॉल, जंगल और चट्टानो से होते हुए गिरता पानी बन गया हैं बेहद मनोहारी, क्षेत्र सहित दूरदराज से आ रहे सैलानी… देखें वीडियों

बालोद- लगातार हुई बारिश के बाद ग्राम नारागॉव के जंगल में सियादेवी मंदिर स्थित वाटर फाल का नजारा इन दिनों लोगो के लिये प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। आसपास जंगल, पहाड़ी और चट्टानो से होते हुए गिरता पानी बेहद मनोहारी बन गया है। इस वाटर फाल का लुत्फ उठाने क्षेत्र सहित दूरदराज के लोगो के आने का सिलसिला यहॉ बना हुआ है। लोग यहां अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने भी पहुचंते है। हालाकि बाकी दिनो यहॉ पानी कम रहता है, लेकिन बरसात के दिनो में यहॉ भरपूर पानी रहता है और यहां का नज़ारा देखते ही बनता है। हर साल बारिश मे यहॉ का नजारा मन को मोहने वाला हो जाता है।

 

चूकि यह प्राकृतिक स्थल जंगल मे स्थित हैं। ऐसे में आसपास का जंगल क्षेत्र और यह वाटरफाल लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। इस वाटरफाल का पानी चट्टानो व पत्थरो से होते हुए जंगलो के बीच से आगे चला जाता है। वही इस वाटरफाल के उपरी हिस्से मे मॉ सियादेवी का मंदिर है। यहॉ पॉच हजार साल पुरानी मॉ की मूर्ति स्थापित है। जिसके प्रति लोगो की अटूट आस्था है। जिसके चलते यह समूचा क्षेत्र न केवल धार्मिक बल्कि प्राकृतिक दृश्यो से भी ओत प्रोत है। लोग बरसात के इन दिनो यहॉ आते है, माता जी का दर्शन कर इस प्राकृतिक वाटरफाल का भी आनंद लेते हैं। इस क्षेत्र को प्रकृति का यह अनुपम उपहार जो कि लोगो को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करता है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *