फ्लाईदुबई विमान हादसा टालने वाले 6 इजरायली नागरिक सम्मानित, राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा

यरूशलम । इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजे1073 में संभावित बड़े हादसे को टालने और 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले छह इजरायली नागरिकों को नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान गुरुवार को यरूशलम स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

भारतीय पायलट के साहस की भी प्रशंसा

राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने सम्मानित नागरिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए विमान के भारतीय कप्तान स्मित मच्छार के पेशेवर कौशल, प्रतिबद्धता और अदम्य साहस की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विमान में उत्पन्न गंभीर स्थिति के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में साहस और सूझबूझ महत्वपूर्ण रहे।

30 सितंबर को हुई थी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाईदुबई की उड़ान एफजे1073 में 30 सितंबर को एक गंभीर घटना हुई थी। इस दौरान छह इजरायली नागरिकों ने स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 174 यात्रियों की जान बचाने में योगदान दिया।

स्वस्थ होने के बाद भारतीय कप्तान को भी सम्मानित करने की उम्मीद

राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने भारतीय कप्तान स्मित मच्छार के स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने और उनके साहस को उचित सम्मान देने की बात कही। इस घटना ने विमानन क्षेत्र में संकट के समय पेशेवर प्रतिबद्धता, साहस और मानवीय सहयोग के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *