एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। अब इसी क्रम में शामिल हुईं हैं उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी। उन्होंने भी आज अपने भाई को जन्मदिन मुबारक कहा है। उन्होंने भाई के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं और उन्हें विश किया है।
वहीं रणबीर संग इस फोटो को शेयर कर रिद्धिमा ने भाई को प्यारा सा निकनेम भी दिया। आप देख सकते हैं वह लिखती हैं- ‘मेरे रॉकस्टार भाई को, तुम्हें जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद!!!हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।’ केवल यही नहीं बल्कि रिद्धिमा ने भाई की तारीफ में टैग भी लिखा #youngerbutwiser यानि उनसे उम्र में छोटा है पर ज्यादा समझदार है।
आज यानी 28 सितंबर को रणबीर की बुआ रीमा जैन का भी जन्मदिन है और रिद्धिमा ने रीमा जैन के साथ भी अपनी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। आप सभी को बता दें कि बीते साल रणबीर ने अपना बर्थडे फैमिली के साथ मनाया था। वहीं अब आज वह आलिया के साथ जन्मदिन मनाने के लिए जोधपुर गए हुए हैं। बीते दिनों जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की फोटोज वायरल हुई थीं जिसे दोनों की शादी से भी जोड़कर देखा जा रहा था।