सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुई श्वेता तिवारी एक लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। टेलीविजन के साथ-साथ श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। श्वेता तिवारी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने पर्पल रंग के लहंगे में फोटोशूट करवाया। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। इसी के साथ कई फैंस ने तो उनकी उम्र को लेकर भी पूछ डाला।
पर्पल रंग के लहंगे में ढ़ाया कहर
श्वेता तिवारी की इस खूबसूरत वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अमित खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में श्वेता तिवारी पर्पल रंग के लहंगे-चोली में नजर आ रही हैं,जिस पर काफी एम्ब्रोइड्री हुई है। वह इस वीडियो में अपने फोटोशूट के लिए अलग-अलग पोज दे रही हैं। उनका ग्लैमर लुक देखने के बाद फैंस भी उनकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमित खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘सच कहूं तो इससे पहले कभी भी पर्पल रंग इतना ज्यादा खूबसूरत नहीं लगा है।
फैंस ने उम्र को लेकर पूछा सवाल
अमित खन्ना के इस पोस्ट पर लोग श्वेता तिवारी के लुक की तारीफ करते हुए जमकर उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हर दिन आपके प्यार में और ज्यादा गिर रहा हूं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इनकी उम्र तो बढ़ ही नहीं रही है। मुझे याद है जब मैं बच्चा था तो मैं इन्हें कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के रूप में देखता था’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत हैं’। कुछ दिनों पहले श्वेता तिवारी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अमित खन्ना द्वारा खींची गई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थी।