श्वेता तिवारी ने जबरदस्त अंदाज में दी विशाल आदित्य सिंह को जन्मदिन की बधाई, एक्टर बोले- ‘मॉमजी’

टेलीविज़न जगत के मशहूर अभिनेता विशाल आदित्य सिंह 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अब बेटे का जन्मदिन हो और मां उसे विश ना करे, ऐसा कभी हो सकता है भला। हम यहां विशाल की वास्तविक मां की बात नहीं कर रहे। यहां बात हो रही है अभिनेता की ऑनस्क्रीन मां श्वेता तिवारी की। जी हां, श्वेता तिवारी एवं विशाल ने शो बेगुसराय में मां-बेटे का किरदार निभाया था। सिर्फ तभी से दोनों के बीच स्पेशल बॉन्ड है।

वही विशाल श्वेता तिवारी को मां बुलाते हैं। वहीं श्वेता भी विशाल को अपने बच्चे जैसा ट्रीट करती हैं। इसका सबूत प्रशंसक खतरों के खिलाड़ी 11 में देख ही चुके होंगे। विशाल के बर्थडे पर श्वेता ने उन्हें बधाई देते हुए इंस्टा पर साथ में फोटोज साझा की हैं। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे बच्चे। वही विशाल ने भी श्वेता तिवारी के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- मॉमजी। साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है। इन फोटोज में विशाल आदित्य सिंह एवं श्वेता तिवारी के बीच का बॉन्ड स्पष्ट दिखाई देता है। खतरों के खिलाड़ी 11 में दोनों का बॉन्ड प्रशंसकों को पहली बार नजर आया था। दोनों का मस्ती मजाक, एक दूसरे की खिंचाई करना, रूठना-मनाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था। स्टंट के चलते दोनों एक दूसरे का समर्थन किया करते थे।

वही बात यदि विशाल आदित्य सिंह की करें तो वो कई शोज में दिखाई दे चुके हैं। बेगूसराय, चंद्रकांता, कुल्फी कुमार बाजेवाला, ससुराल सिमर का में काम कर चुके विशाल ने नच बलिए में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली संग परफॉर्म किया था। तत्पश्चात, दोनों बिग बॉस 13 में दिखाई दिए थे। शो में दोनों के झगड़े ने सबका ध्यान खींचा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *