भोपाल में नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी, रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी निर्मित कौर अहलूवालिया

मुंबई । अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया अपने आगामी प्रोजेक्ट में एक नए और रोमांटिक अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में भोपाल में अपने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है। अपने नए किरदार और अलग अंदाज को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

निर्मित ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कर अपने आगामी प्रोजेक्ट की झलक प्रशंसकों के साथ साझा की है। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि अभिनेत्री मौनी रॉय और कृष्णा श्रॉफ ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर निर्मित ने कहा कि भोपाल में शूटिंग पूरी होने के बाद इसकी पहली झलक देखकर उन्हें बेहद खास महसूस हो रहा है। एक कलाकार के तौर पर खुद के नए पहलुओं को तलाशना हमेशा रोमांचक होता है और इस बार रोमांटिक अंदाज में काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद खूबसूरत रहा है।

उन्होंने मौनी रॉय और कृष्णा श्रॉफ का भी आभार जताते हुए कहा कि दोनों ने हमेशा उनका साथ दिया है। उनका प्यार और प्रोत्साहन उनके लिए काफी मायने रखता है।

निर्मित कौर अहलूवालिया के इस नए रोमांटिक अवतार को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल उनके आगामी प्रोजेक्ट के नाम और रिलीज से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *