मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना का तंज, कहा- अपनी पार्टी का प्रचार करने आ रहे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का दौरा करेंगे। पीएम मुंबई को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान मोदी एक रोड शो भी करेंगे। मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुंबई की सड़कों पर पीएम के पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं। मोदी के दौरे को लेकर शिवसेना ने तंज कसा है।

सामना के जरिए पीएम पर निशाना

उद्धव गुट वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है। सामना में लिखा है, “मोदी कुछ घंटों के लिए मुंबई आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन कुछ घंटों में वे मुंबई के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे, लेकिन सवाल यह है कि भाजपा को मुंबई के भविष्य और भाग्य की चिंता कब से होने लगी? मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने आ रहे हैं। क्या मुंबई से शिवसेना का भगवा हट सकता है?”

मुंबई को लूटना का प्रयास ना करें

शिवसेना ने सामने के जरिए कहा कि मुंबई तभी धन्य होगी, जब मराठियों के श्रम को लूटने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा। मुंबई के भाग्य का निर्माण मराठी लोगों ने अपनी मेहनत से किया था। मुंबई की लूट पर ‘दिल्लीश्वरों’ के भवन खड़े हुए। 105 शहीदों ने मुंबई के भविष्य और भाग्य का निर्माण किया, अगर इसे लूटने का कोई प्रयास नहीं किया गया, तो ये धन्य हो जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *