बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद ही क्यूट वीडियो पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने बेटी का हाल ही में बेटी समीषा का तीसरा जन्मदिन मनाया। 15 फरवरी को उनकी और राज कुंद्रा की लाडली का बर्थडे था। बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद ही क्यूट वीडियो पोस्ट की थी और अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी समीषा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है।

उनके बर्थडे की थीम पेप्पा पिग थी। अपने जन्मदिन की पार्टी में नन्ही समीषा अपने भाई वियान संग राइड्स और गेम्स का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ वह मम्मी शिल्पा के साथ डांस कर रही हैं, तो वहीं पापा राज कुंद्रा के साथ पोज कर रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘जब आप पहली बार अपनी बेटी की जन्मदिन की पार्टी 3 साल में पहली बार मना रहे होते हैं तो वो एक छोटी सी वेडिंग बन जाती है। जब ऐसा होता है तो आपको मदद की जरुरत पड़ती है’। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो बेबी डॉल’।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *