टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज घर-घर मशहूर चेहरा बन चुकी हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी ख़बरों में रहती हैं। वही इन दिनों उनका नाम पंजाबी गायक गुरु रंधावा संग जोड़ा जा रहा है। शहनाज-गुरु को अकसर साथ घूमते-फिरते देखा जाता है।
दोनों म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम कर चुके हैं। अब शहनाज और गुरु प्रशंसकों के लिए नया गाना लेकर आ रहे हैं। गाने का टाइटल है ‘सनराइज’। शहनाज ने सोशल मीडिया पर आगामी म्यूजिक वीडियो का पोस्टर किया है। जिसमें शहनाज-गुरु एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए शहनाज ने लिखा- ‘ये सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि खूबसूरत फीलिंग है, जिसे हम एक चैरिश करते हैं। इतने सारे प्यार के लिए शुक्रिया।’
शहनाज और गुरु के आगामी म्यूजिक वीडियो का पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया है। प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि पोस्टर के माध्यम से दोनों ने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है। बता दे कि गुरु रंधावा से पहले शहनाज का नाम राघव जुयाल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। लेकिन दोनों ने ही हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। अब शहनाज, गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं या नहीं… ये तो दोनों कि बता पाएंगे।