शहर के दृष्टिबाधित विद्यालय में रह रहे सदस्यों के लिए लगवाया पानी का वाटर फिल्टर
अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन के नेतृत्व में महिला शाखा के सदस्यों ने बांटे खाद्यान्न सामग्रियों के पैकेट
सक्ति-शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में सेवा, जनहित एवं रचनात्मक कार्यों की अग्रणी संस्था मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन के नेतृत्व में 30 अप्रैल को शक्ति शहर के दृष्टिबाधित विद्यालय पहुंच कर वहां वर्तमान गर्मी को देखते हुए नया वाटर फिल्टर आरो प्रदान किया गया तथा महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने दृष्टिबाधित विद्यालय में नया आर ओ वाटर फिल्टर लगाते हुए बताया कि वर्तमान समय में हमें स्वच्छ एवं साफ पानी पीना चाहिए,तथा गर्मी के समय बहुत ही स्वास्थ्य गत परेशानियां होती है अतः हमारे दृष्टिबाधित विद्यालय के सभी सदस्य 20 वाटर फिल्टर आरो के पानी को पीने तथा अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखें, वही दृष्टिबाधित विद्यालय के सभी सदस्यों को मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा द्वारा चॉकलेट चिप्स मिठाई एवं खाद्य सामग्रियों के पैकेट भी वितरित किए गए इस दौरान दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आपके द्वारा निरंतर समय-समय पर हमारे इस विद्यालय में सेवा के कार्य किए जाते हैं इसके लिए हम आपके आभारी हैं

तथा इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन ने दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिलकर विद्यालय के लोगों का हाल-चाल भी जाना तथा उन्हें दी जा रही शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की, इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन, सचिव रितु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सविता अग्रवाल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे
उल्लेखित होगी शक्ति शहर में दृष्टिबाधित विद्यालय वर्षों से संचालित है, जिसमें समय-समय पर सेवाभावी- दानदाताओं के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है, तो समय-समय पर यहां के सदस्यों के लिए भोजन का कार्य एवं नाश्ते का कार्य भी संस्थाओं द्वारा संपन्न कराया जाता है