शक्ति- शहर की अधिवक्ता वार्ड क्रमांक- 15 पुराना स्टेट बैंक के पीछे स्थित प्रेमलता दुबे को छत्तीसगढ़ शासन विधि विधाई विभाग द्वारा शक्ति तहसील के लिए नोटरी ऑफिसर नियुक्त किया गया है, तथा प्रेमलता दुबे को नोटरी ऑफिसर बनाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है
उल्लेखित हो कि प्रेमलता दुबे शक्ति अंचल के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य एवं शहर के पराशक्ति ज्योतिष पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी अमृतानंद सरस्वती जी (भरत महाराज) की सुपुत्री हैं,तथा वे विगत कई वर्षों से निरंतर अधिवक्ता के पेशे से जुड़ी हुई हैं