2 मई से 10 मई तक नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आयोजित किया जा रहा है शिविर
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र सक्ति के 18 वार्डों में 2 मई से 10 मई तक विशेष जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है
तथा इसी श्रृंखला में 9 मई को नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल ने भगवान परशुराम चौक शक्ति में आयोजित वार्ड क्रमांक- 6 7 एवं 8 के जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी, इस दौरान शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजया यशवंत जायसवाल एवं नगर पालिका के कर्मचारी सहित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के भी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे, तथा इस अवसर पर नगर पालिका की अध्यक्ष सुषमा जादू जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रत्येक शहरी क्षेत्रों में वार्डों के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, तथा स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में आकस्मिक प्रवास कर रहे हैं, एवं राज्य की जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता है
जायसवाल ने कहा कि शक्ति नगर पालिका क्षेत्र भी हम सभी के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष के पद पर आसीन डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं, तथा शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में भी उनके सहयोग से विकास के ढेरों काम चल रहे हैं, तथा आने वाले दिनों में और अधिक कामों को स्वीकृति मिलने वाली है, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ड के नागरिकों ने भी मुलाकात की
उल्लेखित हो कि नगरपालिका क्षेत्र शक्ति में 2 मई से प्रारंभ शिविर के अंतर्गत दो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं-जिसमें एम एल पटेल एवं जयदीप अग्रवाल प्रमुख हैं, तथा प्रथम दिवस वार्ड क्रमांक- 1, 2 एवं 3 राम सप्ताह चौक में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नगरपालिका के महेंद्र कुमार गौड़ सहायक राजस्व निरीक्षक, गिरधर राव पिंपलापुरे सहायक राजस्व निरीक्षक एवं हीरा लाल साहू प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद थे
4 मई को वार्ड क्रमांक-9 एवं 10 का शिविर अखराभाटा चौक में आयोजित किया गया जिसमें सहायक राजस्व निरीक्षक नंदलाल प्रधान, गिरधर राव पिंपलापुरे सहायक राजस्व निरीक्षक एवं सुदामा प्रधान प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित थे,5 मई को वार्ड क्रमांक- 4 एवं 5 का शिविर सामुदायिक भवन शक्ति में आयोजित किया गया जिसमें महेंद्र कुमार गोंड सहायक राजस्व निरीक्षक, गिरधर राव पिंपलापुरे सहायक निरीक्षक एवं हीरा लाल साहू प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित थे, वार्ड क्रमांक 11, 12 13 एवं 14 का शिविर शनि मंदिर के पास देवांगन समाज के भवन में 6 मई को आयोजित किया गया, जिसमें तुलसीराम धीवर सहायक राजस्व निरीक्षक,रोशन लाल देवांगन सहायक राजस्व निरीक्षक एवं प्लेसमेंट कर्मचारी नवाब खान मौजूद थे
वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 8 का शिविर परशुराम चौक में 9 मई को आयोजित किया गया, जिसमें नंदलाल प्रधान सहायक राजस्व निरीक्षक, गिरधर राव पिंपलापुरे सहायक राजस्व निरीक्षक एवं सुदामा प्रधान प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद थे, वार्ड क्रमांक- 14, 15, 17 एवं 18 का शिविर 10 मई को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कार्यालय के सामने नाका चौक स्टेशन रोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रभारी के रूप में एस रियाजुद्दीन सहायक राजस्व निरीक्षक,रोशन देवांगन सहायक राजस्व निरीक्षक एवं कमरुद्दीन खान प्लेसमेंट कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे तथा नगरपालिका द्वारा आयोजित इस विशेष जन समस्या निवारण शिविर को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी के दिशा- निर्देशन में सभी कर्मचारी जुटे हुए हैं एवं नगरपालिका शक्ति के सभी पार्षद गण एवं एल्डरमैन भी अपने-अपने वार्डो से संबंधित समस्याओं की जानकारी इस शिविर के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं