शक्ति जिले का प्रथम राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा जेठा के कलेक्ट्रेट मैदान में 1 नवंबर को

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 को लेकर शक्ति जिले में चल रही जोर- शोर से तैयारियां, 1 नवंबर की शाम 5:30 बजे से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

31 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 बजे से होगी राष्ट्रीय एकता दौड़

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 वें राजस्व जिले के रूप में 9 सितंबर से अस्तित्व में आए शक्ति जिले में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 का राज्य स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के मैदान में शाम 5:30 बजे से भव्य रूप से आयोजित किया गया है, तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव होंगे तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर के विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष  यनीता यशवंत चंद्रा, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेशराठौर,नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष रोशनी कुलदीप चंद्रा, नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, जनपद पंचायत मालखरौदा की अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरें, नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद पंचायत डभरा की अध्यक्ष पत्रिका दयालचंद सोनी, नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष  चंद्रप्रभा गर्ग, नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल एवं नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे,उक्त आशय की जानकारी देते हुए शक्ति जिले की कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना आईएएस ने बताया है कि 1 नवंबर की शाम 5:30 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर जेठा शक्ति में राज्य स्थापना दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ,विकास कार्यों की प्रदर्शनी एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिले के नागरिकों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है

सक्ती शहर में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा एकता दौड़ तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती-सक्ती जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा, दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को रेस्ट हाउस सक्ती से पुलिस लाइन सक्ती तक एकता दौड़ सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आयोजित की जाएगी , 31 अक्टूबर 2022 को सुबह 07 बजे राष्ट्रीय एकता दौड़ रेस्ट हाउस से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात खेल प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जाएगी,कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने एकता दौड़ में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ,राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयं सेवकों, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग को भी उपस्थित रहने की बात कही है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *