सक्ती-जिले की आईएएस कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती नगर के प्राचीन महामाया मंदिर तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका सीएमओ सौरभ कुमार भी मौजूद थे,महामाया मंदिर तालाब निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पन्ना ने सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए किए गए अब तक के कार्यों की जानकारी ली और तालाब के सफाई और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वे भी अपने ओर से इसके लिए हर संभव सहयोग और प्रयास करेंगी। सक्ती कलेक्टर ने तालाब निरीक्षण के बाद कहा कि यहां मां महामाया की मंदिर स्थित है जिसके वजह से लोगों का आना जाना लगा रहता है और तालाब की साफ सफाई ना होने की वजह से कचरा काफी ज्यादा फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तालाब का सौंदर्यीकरण कर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। साथ ही तालाब में कचरे का उचित प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश दिए।

शक्ति जिले में प्रशासन द्वारा जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर धड़ल्ले से हो रही कार्यवाही
सक्ती– नवगठित शक्ति जिले के सक्ती नगर स्थित हर्बल आयुर्वेद राधा कृष्ण मंदिर बंधवा तालाब के पास प्रणब विश्वास विगत 2 वर्ष से खाद्य सामग्री बेचने के लाइसेंस के आड़ में विभिन्न गंभीर रोगों का इलाज किया जा रहा था। बकायदा बोर्ड में गंभीर बीमारियों के गारंटी के साथ इलाज लिख कर विभिन्न हार्मोनल प्रिपरेशन औषधि का उपयोग किया जा रहा था, इसी तरह बंधवा तालाब कंचनपुर रोड में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के आड़ में अपने घर के अंदर मरीजों को भर्ती कर मनमाने तरीके से इलाज किया जा रहा था जान से खिलवाड़ कर रहे इन झोलाछाप डॉक्टरों बन इलाज कर रहे लोगो के पास किसी भी तरह की डिग्री नही पाई है जब जिला प्रशासन को इस बात की सूचना मिली तो पर्यवेक्षी प्राधिकारी नर्सिंग होम एक्ट जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य ,राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही अवैध क्लिनिको को किया सीलबंद, 21 फरवरी को निरीक्षण के दौरान दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, बीपीएम अर्चना तिवारी, नायब तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, डॉ मो. अतीक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहन पटेल आयुष चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट गंगा रत्नाकर, पंकज महार तथा पुलिस थाना सकती के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे|
