मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में छाई रहती है। वही इन दिनों शहनाज गिल वेकेशन के लिए फुकेट पहुंची है। अब शहनाज गिल ने वेकेशन की नई फोटोज साझा की हैं। शहनाज ने समंदर किनारे रिलैक्स करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इनमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आता है।
रेड शॉर्ट ऑउटफिट में शहनाज कहर बरपा रही हैं। वे किलर पोज दे रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया है। समंदर किनारे कभी रेत पर लेटकर तो कभी बैठकर शहनाज गिल ने पोज दिए। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शहनाज वेट हेयर्स और नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। शहनाज की दिलकश अदाओं ने प्रशंसकों का दिल धड़काया है।
थाईलैंड के फुकेट से शहनाज निरंतर तस्वीरें साझा कर रही हैं। कुछ फोटोज में वे लिटिल क्यूट किड संग नजर आई। शहनाज की फोटोज पर प्रशंसक हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। शहनाज की ब्यूटी पर प्रशंसक मर मिटे हैं। डेब्यू फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के पश्चात् शहनाज वेकेशन पर निकली हैं। थाईलैंड वेकेशन की इन तस्वीरों में वे अकेले दिखाई दे रही हैं। शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर तरह तरह के कमेंट कर प्यार लूटा रहे है।