भारती सिंह के गोला को खिलाती नजर आई शहनाज गिल, वीडियो ने लूट ली महफिल

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपने स्टारडम के शिखर की तरफ बढ़ रही हैं। बिग बॉस में शहनाज की एंट्री से लेकर अब तक उन्हें उनके प्रशंसक भूल नहीं पाए हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल अपने आप को पंजाब की कैटरीना बोलती हैं तथा दर्शक भी उनको इस नाम से बहुत पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज की बेहतरीन फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करनेवालों का आंकड़ा 13।1 मिलियन से अधिक है। शहनाज गिल को जितना टेलीविजन पर प्यार मिला उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री भी उतना ही प्यार दे रहा है। ऐसे में शहनाज गिल कॉमेडियन भारती सिंह तथा हर्ष लिम्बाचिया के घर पहुंची एवं उनके बेटे गोला के साथ मस्ती करती दिखाई दी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज गिल ने भारती सिंह के बेटे का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह उसके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। overlay-clever

वही इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शहनाज गिल भारती सिंह के बेटे के क्यूटनेस की फैन हो गई हैं। इस वीडियो के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा, मेरा नोना मेरा गोलू मेरा हीरा।।। भारती सिंह थैंक्यू गोले के साथ मिलाने के लिए।’ शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो साझा कर महफिल लूट ली, इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक और इसपर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य को भारती गोला के नाम से ही पुकारती हैं। हर्ष और भारती ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी तथा 3 अप्रैल 2022 को दोनों माता-पिता बने।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *