शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कातिलाना वीडियो किया शेयर

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें थाई हाई स्लिट डीप नेक गाउन पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने हाल ही में रिलीज हुआ गाना मून राइज का उपयोग भी किया है। दरअसल वह हाल ही में गुरु रंधावा के साथ मून राइज गाने में नजर आई थी। शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आज का मूड।’ इसके साथ उन्होंने एक काले दिल की इमोजी भी कमेंट की है।

शहनाज गिल का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 1 घंटे में 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी किए गए हैं। शहनाज गिल के फैंस वीडियो को देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक साढ़े 5 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

वीडियो में शहनाज गिल को अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह समुद्र किनारे खड़ी है। वहीं, वह समुद्र में डुबकी लगाती हुई भी नजर आ रही हैं। कई फैन ने इस पर कमेंट किया है। एक ने लिखा है, ‘शहनाज गॉर्जियस।’ एक ने लिखा है, ‘यह सिद्धार्थ शुक्ला को मिस कर रही है।’ एक ने पूछा है, ‘शहनाज तुम्हारा साउथ में डेब्यू कब होगा।’ एक ने लिखा है, ‘मुझे लगता है शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को फील कर रही है।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *