बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा कपूर (Mira Rajput) ने 26 अगस्त को अपनी लाड़ली बेटी मीशा कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मीशा कपूर पूरे 6 साल की हो गई हैं। ये कहना तो बनता है कि मीशा बॉलीवुड की सबसे प्यारी स्टार किड्स में से एक हैं। ऐसे में कपूर परिवार ने बड़ी धूम-धाम से इसे सेलिब्रेट किया।
वहीं अब सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई है जिसे सेलिब्रिटी योगेश शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शुक्रवार को शाहिद और मीरा ने मुंबई में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे पूरा कपूर परिवार और कई फिल्मी स्टार्स अपने बच्चों के साथ नजर आए।
इस लिस्ट में नीलिमा अजीम, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही और सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ नजर आईं। तो वहीं नेहा धूपिया और अगंद बेटी भी इस पार्टी में अपने बच्चों के साथ नजर आए। बर्थडे गर्ल मीशा पिंक फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई। इस दौरान काफी क्यूट लग रही थी।