महासमुंद में आज सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 7 अक्टूबर 2026 को महासमुंद में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:15 बजे सभी प्रतिभागियों का आगमन शंकराचार्य भवन, महासमुंद में होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 10 बजे अतिथियों के मंच पर आगमन के बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

इसके बाद सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। सुबह 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुबह 11:10 बजे विभिन्न सेवा ज्योति कलश यात्राओं को रवाना किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *