नई दिल्ली| बुधवार, 13 मई को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 23,400 पर पहुंच गया। आज के ट्रेडिंग सत्र में मेटल स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान रहा, जबकि फार्मास्यूटिकल सेक्टर में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया।
एशियाई बाजारों की स्थिति
बुधवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला।
दक्षिण कोरिया का KOSPI 7,749 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 101 अंकों (1.50%) की बढ़त दर्ज हुई।
जापान का Nikkei 188 अंक बढ़कर 62,986 पर पहुंच गया।
हांगकांग का Hang Seng 26,364 के स्तर पर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों का हाल
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में मिली-जुली ट्रेडिंग गतिविधियां रही।
Dow Jones 49,761 पर बंद हुआ, जिसमें 56 अंकों (0.11%) की बढ़त आई।
Nasdaq 26,088 पर बंद हुआ, टेक स्टॉक्स में बिकवाली के कारण 186 अंकों (0.71%) की गिरावट दर्ज की गई।
S&P 500 7,401 पर बंद हुआ, जिसमें 12 अंकों (0.16%) की गिरावट आई।
विदेशी और घरेलू निवेशकों की गतिविधि
विदेशी निवेशकों (FIIs/FPIs) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे । पिछले 7 दिनों में, उन्होंने कुल 14,849 करोड़ रुपए की बिकवाली की है और पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 50,649 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने मंगलवार को 7,990 करोड़ रुपए की खरीदारी की। पिछले 7 और 30 दिनों में DIIs ने क्रमशः 21,119 करोड़ और 47,972 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।
पिछले दिन की गिरावट
12 मई को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 436 अंकों की गिरावट आई और यह 23,379 पर बंद हुआ। यह गिरावट लगातार चौथे कारोबारी दिन रही, जिसमें सेंसेक्स में लगभग 3,500 और निफ्टी में लगभग 1,000 अंकों की कमी आई।