शक्ति में स्व. बिसाहू दास महंत सियान सदन का लोकार्पण किया विधानसभा अध्यक्ष महंत ने

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधोसंरचना मद से स्थापित किया गया है सियान सदन

सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने 12 फरवरी को अपने शक्ति प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा शहर के गायत्री मंदिर रोड में पुराना नगरपालिका कार्यालय भवन में छत्तीसगढ़ शासन की अधोसंरचना मद से निर्मित स्व. बिसाहू दास महंत सियान सदन का विधिवत लोकार्पण किया, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही, तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल ने की तथा अन्य अतिथियों में नगरपालिका शक्ति की उपाध्यक्ष  नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद थी, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने इस सियान सदन का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज शक्ति शहर के लिए यह भवन काफी उपयोगी होगा, तथा शासन की मंशानुरूप इस भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी तो वही नगर पालिका शक्ति द्वारा नियमित रूप से इसका रखरखाव भी किया जाएगा, इस अवसर पर नगरपालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी ने भी विस्तार पूर्वक सियान सदन के बारे में आगंतुक अतिथियों एवं मौके पर उपस्थित अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, तथा इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति रैना जमील सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस तथा सरकारी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी भी मौजूद रहे

सियान सदन के लोकार्पण अवसर पर सूरज महंत, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर गुलजार सिंह, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर,  गीता देवांगन, सुश्री अलका जायसवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, नगर पालिका सक्ती के पार्षद, एल्डरमैनगण, पूर्व पार्षद/पूर्व एल्डरमैन एवं स्थानीय शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सहित नगरपालिका के भी कर्मचारी मौजूद रहे, तथा इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने नगरपालिका शक्ति द्वारा स्थापित सियान सदन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अत्याधुनिक तरीके से इस भवन की स्थापना की गई है, तथा निश्चित रूप से शक्ति शहर में यह एक उपलब्धि है, कि इस भवन की स्थापना के बाद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *