निसान मैग्नाइट और ग्रेवाइट के चुनिंदा वेरिएंट में मिलेगा सीएनजी रेट्रोफिटमेंट का विकल्प, कीमत 74,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली । निसान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए मैग्नाइट और ग्रेवाइट के चुनिंदा वेरिएंट में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।

कंपनी के मुताबिक, निसान मैग्नाइट के चुनिंदा वेरिएंट में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट कराने के लिए ग्राहकों को 74,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, निसान ग्रेवाइट के लिए इसकी कीमत 85,999 रुपये निर्धारित की गई है।

निसान ने बुधवार को बताया कि इन सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट को सरकार से मंजूरी प्राप्त है। इसके साथ ग्राहकों को स्टैंडर्ड वारंटी के अलावा तीन साल या एक लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) की थर्ड पार्टी वारंटी भी दी जाएगी।

कंपनी के अनुसार, निसान ग्रेवाइट में सेगमेंट का पहला ‘स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सीएनजी समाधान’ पेश किया गया है। इसमें 2×25 लीटर क्षमता वाले दो सिलेंडर दिए गए हैं।

इस पहल के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को पेट्रोल के साथ सीएनजी ईंधन का विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इससे ग्राहकों को ईंधन के विकल्प और वाहन चलाने की लागत के लिहाज से अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *