मलाइका अरोड़ा की बोल्ड तस्वीर को देखकर फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपनी बोल्ड पर्सनेलिटी के लिए जानी जाती हैं। मलाइका प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वहीं कई बार मलाइका को अपने बोल्ड ड्रेसिंग को लेकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच मलाइका की एक तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा में आई है। इस तस्वीर में वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल की जा रही हैं। यहां देखें तस्वीर…

मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह चेसर पर बैठकर पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिल्की कपड़े की हाई थाई स्लिट बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उनकी ये ड्रेस स्लीवलेस है। इस ड्रेस के साथ मलाइका ने डायमंड ईयररिंग्स कैरी की है जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है। लेकिन इस तस्वीर में उनकी बोल्ड अदाओं और ड्रेस से कहीं ज्यादा उनकी हेयर स्टाइल ने रह किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ने हाई पोनी कर रखा है। वहीं उनकी बाल ऊपर की तरफ उड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी हेयर स्टाइल को लेकर मलाइका को फैंस ट्रोल कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *