एसईसीएल समन्वय समिति कि 15 फरवरी को संपन्न हुई बैठक, बैठक में हुई विस्तार पूर्वक चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर की मौजूदगी में 19 फरवरी को गेट मीटिंग एवं 21 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन का हुआ निर्णय

सक्ति-15 फरवरी को एस, ई, सी, एल समन्वय समिति की बैठक रायगढ़ क्षेत्र संघ कार्यालय नावापारा कालोनी में सम्पन हुई। जिसमे अखिल भारतीय खदान मजदुर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर (कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड सदस्य) मजरुल हक अंसारी उपाध्यक्ष (कम्पनी संचालन समिति सदस्य) एवम जे बी सी सी आई सदस्य संजय सिंह (कम्पनी सेफ्टी बोर्ड सदस्य) दिलीप त्रिपाठी (समन्वयक) राजेश परिहार ( वैकल्पिक संचालन समिति सदस्य) प्रदीप बघेल (इनसेंटिव कमेटी सदस्य)अशोक सूर्यवंशी (कंपनी आई आई आर प्रभारी) एवम एस, ई, सी एल के सभी क्षेत्र के अध्यक्ष महामंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमे मुख्य रूप से कंपनी के सभी क्षेत्रकी मूलभूत समस्याओं एवं 11 वें वेतन समझौता में हो रहे विलंब के कारण भारतीय मजदूर संघ द्वारा 19,20, को एस ई सी एल के सभी क्षेत्र में गेट मिट्टीग के माध्यम से विरोधी प्रदर्शन को सफल बनाते हुए 21 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन के माध्यम से कोल सचिव भारत सरकार एवम कोल प्रबंधन को ज्ञापन देने को सभी छेत्र में प्रभावी रूप से विरोधी प्रदर्शन करने हेतु निर्णय लिया गया। एवम अन्य कई विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई

बैठक संपन्न कराने में रायगढ़ क्षेत्र के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवम सदस्यो की विशेष योगदान रहा,जिसके लिए संघ ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *