हमर सुघ्घर गांव बनाने के लिए 104 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन जिला पंचायत के सभागार में हमर सुघ्घर ग्राम प्रतियोगिता के संबंध में विगत दिवस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया उपस्थित थे।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक मदन प्रेमी के द्वारा हमर सुघ्घर ग्राम प्रतियोगिता के विभिन्न मापदण्डों जैसे ओ.डी.एफ. प्लस की श्रेणी, व्यक्तिगत शौचालय, संस्थागत शौचालय, स्वच्छता दृष्टिगोचर, सामुदायिक शौचालय, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता संदेश, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, स्वच्छता श्रमदान, वृक्षारोपण इत्यादी पर विस्तृत प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन हेतु प्रेरित किया गया, प्रशिक्षण में आए सरपंच सचिव को अपने अपने ग्राम पंचायत में पौध रोपण स्वच्छता श्रमदान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराने के निर्देश दिया गया, तथा ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण का आयेजन दो पाली में किया गया। जिसमें 104 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित हुए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *