ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तार पूर्वक चर्चा
सक्ति– शक्ति विधानसभा क्षेत्र से पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के साथ स्पीकर हाउस रायपुर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरणदास महंत से मुलाकात की, इस दौरान नरेश गेवाडीन के साथ मिलने गए पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार पूर्वक क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की
साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि आपके दिशा-निर्देश में शक्ति विधानसभा क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है, एवं पंचायतों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों के लिए जहां राशि प्राप्त हो रही है, तो वहीं जनता में भी सरकार के कार्यों को लेकर काफी उत्साह है, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी आगंतुक सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक स्पीकर हाउस में उनका स्वागत किया, साथ ही उनसे विस्तार पूर्वक चर्चा भी की, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने भी सभी पंचायत प्रतिनिधियों का विधानसभा अध्यक्ष से परिचय कराते हुए अपनी बातें रखी, विधानसभा अध्यक्ष महंत से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत सोंठी के सरपंच की ओर से प्रतिनिधि जयप्रकाश डेंसिल, उप सरपंच मुकेश डेंसिल, ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच राजेंद्र कुमार साहू, कांग्रेस नेता प्रेमशंकर गबेल एवं संजय बरेठ प्रमुख रूप से मौजूद रहे, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने भी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग पर शीघ्र ही विचार कर इसे गति देने की बात कही है|