सरदार प्रकाश सिंह बादल किसानों और कमजोर वर्गों के नेता थेः पूर्व सांसद नवीन जिन्दल

पंजाब की जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे
वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया
बठिंडा पहुंचकर जिन्दल ने पुष्पांजलि अर्पित की, सुखबीर सिंह बादल से मिलकर दुख सांझा किया

रायपुर,  कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को बठिंडा के बादल गांव स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बादल लोकप्रिय और महान नेता थे, जो आजीवन किसानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उनके साथ दुख सांझा किया और पूरे परिवार को संकट की इस घड़ी में धैर्य बंधाया।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 और 2007-2017 तक पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वे आजीवन किसानों के हितैषी रहे। उन्हें 16 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया। वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे ही, सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *