सारा अली खान ने इस वजह से ‘अतरंगी रे’ डायरेक्टर को कहा धन्यवाद

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की मूवी ‘अतरंगी रे’ रिलीज की जा चुकी है। इस मूवी  को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। वहीं, सारा अली खान ने मूवी के डायरेक्टर आनंद एल राय को थैंक्यू खत भी लिख दिया है। गौरतलब है कि आनंद एल राय ने ‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी मूवी का भी निर्देशन किया है। सारा अली खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटोज भी शेयर की हैं।
इन फोटोज के साथ ही सारा अली खान ने आनंद एल राय को एक धन्यवाद नोट भी लिखा हुआ है। जिसमें सारा अली खान ने लिखा है कि ‘अतरंगी रे’ मूवी में उन्हें मौका देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने लिखा, आनंद एल राय सर मुझे अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा है! पहले रिंकू आपकी थी, फिर मेरी, अब सबकी हो चुकी है। सारा अली खान ने लिखा, मुझे नहीं  लगता कि रिंकू देने के लिए मैं आपको कभी भी पर्याप्त धन्यवाद दे सकती हूँ। लेकिन मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया। मुझे खुद से प्यार करना सिखाने के लिए धन्यवाद। ऐसे वक़्त में मुझे खुद पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद, जब मेरा आत्मविश्वास निचले स्तर पर चला गया था। यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि हमारी खामियां हमें इंसान बना देती है।
अपनी बात को जारी रखते हुए  सारा अली ने आगे लिखा, मुझे बिना शर्त प्यार करने, अंतहीन रूप से मुझे बिगाड़ने और हमेशा मेरा साथ देने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए आपका शुक्रिया। सारा ने आगे लिखा है कि अदरक वाली चाय की शाम के लिए धन्यवाद। 2020 मेरे लिए कठिन साल था। मैंने इस फिल्म की हर कॉल शीट का प्रतीक्षा की है, और आपके साथ हर पल का आनंद लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *