बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान उन स्टार्स किड्स में से हैं जिन्होंने बेहद ही कम वक्त में इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। सारा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सारा को अक्सर पब्लिक प्लेस पर मीडिया के साथ काफी अच्छे से बात करते देखा जाता है। यही वजह है कि वह हर किसी की चहेती हैं। लेकिन इसी बीच सारा अली खान के एक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सारा अली के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उनकी क्लास लेते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो…
दरअसल, सारा अली खान के इस वीडियो को वूमप्ला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अपनी स्पॉट गर्ल के साथ स्विमिंग पूल के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा अली खान ने सफेद रंग की बिकिनी पहन रखी है। वहीं सारा पहले तो अपनी स्पॉट गर्ल के साथ पोज देती हैं और फिर अचानक ही कुछ ही सेकंड के अंदर वो स्पॉट गर्ल को स्वीमिंगपूल के पानी में धक्का भी मार देती हैं।सारा की इस हरकत से स्पॉट गर्ल काफी घबरा जाती है। हलांकि स्पॉट गर्ल को धक्का मारने के बाद खुद सारा अली खान भी पानी में कूद जाती हैं।